फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: 668 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

Mon, 16 Nov 2026 05:05 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जालंधर। जालंधर ग्रामीण पुलिस ने भोगपुर इलाके से 668 ग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरदासपुर निवासी बूटा सिंह (24) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने उसके कब्जे से एक काले रंग की मोटरसाइकिल भी बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि 14 नवंबर को गांव कुरेशियां के पास बूटा सिंह को रोका गया। उसकी बाइक की सीट के नीचे से 668 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपी सीमावर्ती क्षेत्र से हेरोइन खरीदकर जालंधर के आसपास सप्लाई करता था। बूटा सिंह के खिलाफ पहले भी लड़ाई-झगड़े और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। उसे अदालत में पेशकर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें