संवाद न्यूज एजेंसी
फगवाड़ा। थाना रावलपिंडी पुलिस ने गश्त के दौरान गांव रामगढ़ के समीप एक युवक को नशे का सेवन करते हुए गिरफ्तार किया है। थाना रावलपिंडी के एएसआई बलविंदर सिंह के अनुसार पुलिस पार्टी गश्त कर रही थी। गांव रामगढ़ में सड़क किनारे एक रास्ते पर एक युवक नशे का सेवन कर रहा था।
एएसआई के अनुसार युवक की पहचान राजेंद्र पुत्र रामस्वरूप निवासी उत्तर प्रदेश हाल निवासी गांव रिहानां जटां फगवाड़ा के रूप में हुई। पुलिस ने युवक के कब्जे से सिल्वर पेपर, 10 का नोट व लाइटर बरामद करके उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।