संवाद न्यूज एजेंसी
जीरा (फिरोजपुर)। क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से 32 वर्षीय रजत विज की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हादसे की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और रजत विज का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अब हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल कर रही है। अज्ञात वाहन की पहचान करने के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।