फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Crime: लूट का विरोध करने पर युवक की हत्या, आरोपियों ने गंडासा मार उतारा मौत के घाट; मजदूरी करता था मृतक

Sat, 11 Jul 2026 07:40 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर

सार

पंजाब के जालंधर में युवक को लूट का विरोध पड़ना भारी पड़ गया। आरोपियों ने गंडासा मार युवक को मौत के घाट उतार दिया। 
विज्ञापन
जालंधर में युवक की हत्या - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के थाना लांबड़ा क्षेत्र के गांव कोटला बस स्टैंड पर शनिवार सुबह लूट के विरोध में एक 24 वर्षीय प्रवासी मजदूर की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान सुनील कुमार शर्मा (24) के रूप में हुई है, जो बिहार का रहने वाला था और फिलहाल गांव चुगावां में रहकर मजदूरी करता था। 
विज्ञापन




लुटेरों का विरोध करने पर गंवानी पड़ी जान
जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 5 बजे सुनील अपने एक साथी के साथ काम पर जाने के लिए निकला था। दोनों कोटला बस स्टैंड पर बैठे थे, तभी दो अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और उनके मोबाइल फोन लूटने की कोशिश करने लगे। बताया जा रहा है कि एक मजदूर किसी तरह मौके से भाग निकला, लेकिन सुनील ने मोबाइल देने से इनकार करते हुए लुटेरों का विरोध किया। 
विज्ञापन


गंडासा मार उतारा मौत के घाट 
इस पर आरोपियों ने उस पर दातर (गंडासा) जैसे तेजधार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटों और अधिक खून बहने के कारण सुनील ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि हमलावर वारदात के बाद फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना लांबड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस सनसनीखेज वारदात ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें