पंजाब के पठानकोट में संदिग्धों द्वारा एक कार लूट की वारदात सामने आई है। बंदूक की नोक पर रविवार देर रात को वारदात को अंजाम दिया गया जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पंजाब के सीमावर्ती शहर पठानकोट में हथियारों के बल पर एक्सयूवी कार लूट का एक मामला सामने आया है। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे के पास डाउनटाउन इलाके में रविवार रात को ये घटना पेश आई। कार को लूट के बाद लखनपुर की ओर ले जाया गया है।
विज्ञापन
पंजाब और जम्मू- के बॉर्डर पर बढ़ी सुरक्षा
घटना की गंभीरता को देखते हुए पंजाब और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही विभिन्न नाकों पर वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी गई है।
इसी आशंका के मद्देनजर पठानकोट से लेकर जम्मू-कश्मीर तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने अंतरराज्यीय सीमाओं और नेशनल हाईवे पर अतिरिक्त नाकेबंदी की है। सभी आने-जाने वाले वाहनों पर नजर रखी जा रही है।