फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के समर्थन में उतरे मजदूर, आढ़ती और राइस मिलर

विज्ञापन
कोटकपूरा में खेती कानून के खिलाफ रोष धरने की अगुवाई करते कांग्रेस नेता भाई राहुल सिंह सिद्धू - फोटो : FARIDKOT
विज्ञापन
कृषि कानून के खिलाफ पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सोमवार को हलका इंचार्ज भाई राहुल सिंह सिद्धू की अगुवाई में मुख्य चौक पर धरना दिया गया। धरने में कांग्रेस पार्टी के वर्करों समेत किसान मजदूर, आढ़ती और राइस मिलरों ने भी हिस्सा लिया ।
विज्ञापन

भाई राहुल सिंह सिद्धू ने कहा कि केंद्र सरकार के खेती कानून से सिर्फ किसान ही प्रभावित नहीं होंगे बल्कि खेतीबाड़ी से जुड़े आढ़ती, मजदूर व राइस मिलर समेत समूह कारोबारी सड़क पर आ जाएंगे। सारा कामकाज बड़े घरानों के हाथ में आ जाएगा। सभी वर्ग उनके मुलाजिम बनने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि खेती कानून को लेकर आने वाले दिनों में संघर्ष तेज किया जाएगा। आढ़ती एसोसिएशन कोटकपूरा के प्रधान कृष्ण कुमार गोयल ने कहा कि इस कानून के लागू होने से पंजाब और हरियाणा में बर्बादी का दौर शुरू हो जाएगा। मौके पर कांग्रेस नेता व चेयरमैन मार्केट कमेटी महाशा लखवंत सिंह बराड़, राइस मिलर एसोसिएशन के प्रधान गुरशविंदर सिंह बराड़, आढ़ती नेता बिट्टू बांसल, मुकुंद सिंह कंदी, स्वतंत्र जोशी, शिवपाल वशिष्ठ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें