फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर-होशियारपुर फोरलेन प्रोजेक्ट पर काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। जालंधर-होशियारपुर फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत जिला प्रशासन ने आदमपुर मार्केट में कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत मार्केट में कंपीटेंट अथारिटी ऑफ लैंड एक्यूजेशन (काला) कम एसडीएम-1 डॉ. जयइंद्र सिंह की देखरेख में अधिगृहीत हो चुकी जमीन का कब्जा पीडब्ल्यूडी (सेंट्रल वर्क्स) को दिलाने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन

एसडीएम डॉ. जयइंद्र सिंह ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए 2016 में मुआवजा घोषित किया गया था। बार-बार सूचना के बावजूद कुछ जमीन मालिकों ने प्रशासन से मुआवजा नहीं लिया। इन जमीन मालिकों को चेतावनी दी गई कि वह जल्द ही प्रशासन से मुआवजा प्राप्त करें और जमीन का कब्जा छोड़ें। ऐसा न होने पर कानून के मुताबिक कार्रवाई करते हुए जमीन का कब्जा पीडब्ल्यूडी (सेंट्रल वर्क्स) को दिलाया जाएगा। जिन जमीन मालिकों ने मुआवजा ले लिया था उन्होंने मौके पर ही पीडब्ल्यूडी को कब्जा दे दिया। एसडीएम ने बताया कि आने वाले दिनों में भी यह मुहिम जारी रखी जाएगी। अधिगृहीत जमीन से संबंधित सारे कब्जे प्राप्त करके यह जमीन पीडब्ल्यूडी (सेंट्रल वर्क्स) को हाईवे निर्माण कार्य के लिए सौंप दी जाएगी। उन्होंने अब तक मुआवजा नहीं लेने वाले जमीन मालिकों से आह्वान किया है कि वह जल्द ही अपना मुआवजा जिला प्रशासन से प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें