फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को मंडियों में धान बेचने में कोई दिक्कत नहीं आने देंगे: धालीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। कस्बा अजनाला की प्रमुख अनाज मंडी और तहसील अजनाला के तहत मार्केट कमेटी की ओर से स्थापित खरीद केंद्र में धान की सरकारी खरीद का औपचारिक उद्घाटन करते हुए विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार अजनाला क्षेत्र की 7 अनाज मंडियों सहित पूरे प्रदेश की 1822 मंडियों में पुख्ता प्रबंधों के तहत धान का एक-एक दाना खरीदने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की मंडियों में विशेष ध्यान देते हुए सफाई सुनिश्चित की गई है और बिक्री के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राकृतिक आपदा बाढ़ से प्रभावित किसानों को मंडियों में धान लेकर आने पर किसी तरह की अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस अवसर पर आढ़ती यूनियन के प्रधान सतबीर सिंह संधू ने मुख्य अतिथि विधायक धालीवाल को सिरोपा और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें