फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर ड्रग्स मामला: एक किलो हेरोइन और नकदी बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक किलो 14 ग्राम हेरोइन और दस हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा और साहिल कुमार उर्फ मस्त, निवासी गेट हकीमा, अमृतसर के रूप में हुई है। थाना गेट हकीमा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी इलाके में नशे का धंधा कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से हेरोइन की बड़ी खेप और नकदी बरामद हुई। थाना गेट हकीमा में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे की खेप को इलाके में सप्लाई करने की फिराक में थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें