फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने प्रेमी संग की पति की हत्या की

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। अवैध संबंध के चलते महिला ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति को पहले नशीला पदार्थ खिलाकर उसके सिर के पीछे तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। पति को पत्नी के संबंधों की भनक लग गई थी, वह उसे प्रेमी से मिलने से रोकता था। वारदात जीरा की दाना मंडी के पास हुई है। उधर जीरा थाना सिटी पुलिस ने शुक्रवार को मृतक की मां के बयान पर आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

मृतक सतनाम सिंह (28) की मां इंद्रजीत कौर वासी फत्तेहगढ़ पंजतूर जिला मोगा ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका बेटा सतनाम सिंह नशे का आदी था। वह अपनी पत्नी सिमरनजीत कौर के साथ जीरा की दाना मंडी के पास रह रहा था। सिमरनजीत कौर के हरजिंदर सिंह वासी मनसूर देवा (जीरा) नामक व्यक्ति संग संबंध स्थापित हो गए। इसकी भनक उसके बेटे को लग गई। बेटा पत्नी को हरजिंदर से मिलने से रोकता था। यही बात सिमरनजीत कौर और उसके प्रेमी को खटकती थी। वीरवार को उसे सिमरनजीत कौर ने टेलीफोन किया कि सतनाम बेहोशी की हालत में पड़ा है और बोल नहीं रहा है। इंद्रजीत कौर अपनी बेटी संग जीरा पहुंची तो सतनाम को जीरा के सिविल अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंद्रजीत कौर ने कहा कि अपने स्तर पर पड़ताल करने पर पता चला कि आरोपियों ने सतनाम को कोई नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर फिर उसके सिर के पीछे तेजधार हथियार से हमला किया है, तभी उसकी मौत हुई है। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत दी है। वारदात की जांच कर रही सब-इंस्पेक्टर दीपिका रानी के मुताबिक इंद्रजीत कौर के बयान पर आरोपी पत्नी सिमरनजीत कौर और उसका प्रेमी हरजिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें