फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस के टायर के नीचे आई महिला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना लक्खोके बहराम के तहत गांव अल्फूके के पास सवारी उतारते समय चालक ने अचानक बस चला दी। इससे महिला सड़क पर गिर गई और बस के पिछले टायर के नीचे आ गई। चालक बस छोड़कर भाग निकला। थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने बुधवार को पंजाब रोडवेज के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

केहर सिंह वासी गांव अल्फूके ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी पत्नी निर्मल कौर (45) अपनी बहन सुरजीत कौर से मिलने के लिए गांव पतरियां वाली गई थी। बहन से मिलने के बाद महिला, पंजाब रोडवेज की बस में गांव अल्फूके लौट रही थी। गांव अल्फूके स्थित स्टॉपेज पर बस रुकने पर सवारियां उतरने लगीं। अभी सभी सवारियां बस से उतरी नहीं थी कि चालक ने बस चला दी। बस चलने से निर्मल कौर सड़क पर गिर गईं और बस का पिछला टायर उनके ऊपर से गुजर गया। घायल अवस्था में उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। एएसआई बलबीर सिंह के मुताबिक केहर सिंह के बयान पर पंजाब रोडवेज के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही चालक को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें