फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को मिट्टी का तेल डालकर जलाया, तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। थाना शाहपुरकंडी पुलिस ने गांव दुरंगखड्ड निवासी महिला पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने के आरोप में 3 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास के मामला दर्ज किया है। झुलसी महिला का इलाज मिलिट्री अस्पताल में चल रहा है। गांव दरंगखड्ड निवासी दर्शनी देवी ने पुलिस को दिए गए बयान में बताया कि वह अपने घर में वीरवार की सुबह गाय का दूध दुह रही थी। इस दौरान गांव में ही रहने वाले भगवान दास, सनी और मुनीष आए और उस पर मिट्टी का तेल डालने के बाद आग लगाकर भाग गए। आरोपियों से उसका गली को लेकर झगड़ा चल रहा था। अदालत से फैसला उनके हक में आ चुका है। पुलिस ने दर्शना देवी के बयान पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें