फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के अबोहर में मृत मिले 14 कौवे, एक तड़पता मिला, बर्ड फ्लू की आशंका से सहमे लोग

Fri, 15 Jan 2021 07:41 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
विज्ञापन
मृत मिले कौवे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंजाब के अबोहर जिले के गांव ढ़ींगावाली में शुक्रवार सुबह करीब 14 कौवे मृत मिले हैं। इस पर बर्ड फ्लू की आशंका से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पशुपालन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मृत कौवे से सैंपल लेकर जांच के लिए जालंधर भेज दिए। गांव ढींगावाली से जंडवाला रोड पर ढाणी के पास एक पेड़ के नीचे करीब 14 कौवे मृत मिले हैं। 

विज्ञापन


एक कौवा तड़प रहा था। इसका पता चलते ही पशु चिकित्सक डॉ. विशाल टीम सहित मौके पर पहुंचे और मृत कौवे से सैंपल लिए। उन्होंने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से कहा कि सैंपल की जांच रिपोर्ट आने तक बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं की जा सकती। सावधानी के तौर पर पोल्ट्री फार्मों से दूरी बनाए रखें। डॉ. विशाल ने सभी मृत पक्षियों को जमीन में दफना दिया।

इधर पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. नरेन्द्रपाल सिंह गिल ने बताया कि बर्ड फ्लू की बीमारी में कम से कम 100 पक्षी एक साथ मरे पाए जाते हैं। अधिकतम में यह संख्या हजारों में हो सकती है। उन्होंने कहा कि कौवों के मरने का सही कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल पूरे पंजाब में बर्ड फ्लू का कोई भी केस सामने नहीं आया है। उल्लेखनीय कि बर्ड फ्लू की रोकथाम संबंधी विचार विमर्श करने के लिए राज्य पशुपालन विभाग के डायरेक्टर डॉ. एचएस काहलों तीन दिन पूर्व अबोहर पहुंचे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें