फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या, पति पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव साहनी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। रावलपिंडी पुलिस ने आरोपी पवन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना रावलपिंडी प्रभारी करनैल सिंह ने बताया कि गांव सुनड़ा राजपूतां की पिंदर कौर की शादी 2007 में पवन कुमार के साथ हुई थी। दोनों में अक्सर विवाद रहता था। इस संबंधी पंचायती राजीनामा भी हुआ और अदालती केस भी चला लेकिन दोनों के बीच सुलह हो गई थी। वीरवार को फिर दोनों का झगड़ा हुआ। पवन कुमार ने गुस्से में आकर पिंदर कौर का गला दबाकर उसे मार डाला। पुलिस ने आरोपी पति पर मामला दर्ज कर लिया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने पवन कुमार को हिरासत में ले लिया है लेकिन अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें