फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: सड़क दुर्घटना में पत्नी की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

Fri, 06 Nov 2026 11:03 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फगवाड़ा। होशियारपुर रोड पर भुल्लाराई चौंक में मोटरसाइकिल व ट्रक की टक्कर दौरान हुए हादसे में मोटरसाइकिल सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


अजय कुमार वासी लुधियाना अपनी पत्नी नवजोत के साथ दवाई लेने के लिए फगवाड़ा के गांव खलवाड़ा आया था। पति-पत्नी जब दवाई लेने के बाद मोटरसाइकिल से होशियारपुर रोड पर स्थित भुल्लाराई चौंक के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसमें महिला नवजोत कौर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पति अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद फगवाड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंच महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया व जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें