फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदी की सेहत बिगडऩे पर साथियों ने लगाया इंजेक्शन, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडर्न जेल में कत्ल केस में बंद कैदी की अचानक तबीयत बिगड़ने पर साथी बंदी खुद डाक्टर बन गए। जेल के अस्पताल से चुराकर लाई गई सिरिंज से न जाने कैदी के कौन सा इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उसकी हालात और बिगड़ गई और उसे तुरंत जेल के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस घटना से जहां जेल प्रशासन सकते में आ गया है, वहीं इंजेक्शन का मामला सामने आने से जेल प्रशासन कि कार्यशैली पर कई सवाल भी खड़े हो गए हैं। फिलहाल सहायक सुपरिंटेंडेंट के बयान पर थाना कोतवाली की पुलिस ने इंजेक्शन लगाने वाले एक हवालाती और कैदी पर केस दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा निवासी गांव हरचोवाल गुरदासपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एसपी जेल बलजीत सिंह घुम्मण ने बताया कि लखविंदर सिंह पर 302 का मामला दर्ज था, इसमें वह सजा काट रहा था। सोमवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई तो बैरक में बंद हवालाती विशाल व कैदी तीर्थ सिंह ने किसी तरह जेल अस्पताल से एक सिरिंज चुराकर न जाने कौन सा इंजेक्शन कैदी को लगाया कि उसकी हालत और बिगड़ गई। सूचना मिलते ही तुरंत उसे जेल के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी डाक्टर ने उसे मृत घोषित दिया। एसपी ने बताया कि मृतक की बैरक की जांच करने पर वहां से कुछ नहीं मिला है, जिससे पता लग सके कि बंदियों ने किस चीज का इंजेक्शन लगाया था। दोनों बंदियों के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया गया है। थाना कोतवाली प्रभारी हरपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही उन्होंने सिविल अस्पताल से मृतक के शव को कब्जे में ले लिया और मजिस्ट्रेट के आदेश पर शव के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी करवाई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों का खुलासा होगा और मामले में वांछित हवालाती व कैदी को शीघ्र ही प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए थाना कोतवाली लाया जाएगा। सिविल अस्पताल के एसएमओ डा. संदीप धवन ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारण के बारे में बताया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें