संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। पत्नी के साथ छेड़छाड़ किए जाने का विरोध किए जाने पर कुछ युवकों की ओर से पति की पिटाई कर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया गया। यह घटना वीरवार रात लाहौरी गेट इलाके की है जहां पर बादल भट्टी नाम का व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ रेहड़ी मार्केट पर कुछ खाने पीने के लिए गए थे। पिटाई करने के बाद आरोपी युवक मौके से भाग गए लेकिन पूरी घटना की वीडियो पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना मिलने पर थाना डी डिवीजन पुलिस मौके पर पहुंची और मामले पर बनती कार्रवाई शुरू कर दी है।
वीरवार रात बादल अपनी पत्नी के साथ मोमो खाने के लिए बाजार गए थे। इसी दौरान वहां पर पहले से मौजूद कुछ युवकों की ओर से बादल की पत्नी को देखकर आपत्तिजनक शब्द बोले। थोड़ी देर के बाद बादल अपनी पत्नी को वापस घर छोड़कर अपने एक दोस्त के साथ उन युवकों को समझने के लिए पहुंचे लेकिन आरोपी युवके ने उल्टा बादल पर हमला कर दिया और मारपीट कर जख्मी कर दिया। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी को कब्जे में ले लिया गया है और आरोपी युवकों की पहचान करवाने की कोशिश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कानून के मुताबिक बनती सख्त करवाई की जाएगी।