फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड नंबर 53 के लंबित विकास कार्यों के लिए फंड मांगा

Wed, 13 Jan 2016 05:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के वार्ड नंबर 53 के पार्षद विपन कुमार ने बुधवार को कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल के बेटे एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मोहिंदर भगत को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


उन्होंने खुद के वार्ड में लंबित पड़े विकास कार्यों को करवाने के लिए फंड मांगा है। विपन कुमार ने भाजपा नेता मोहिंदर को बताया कि निगम हाउस में सड़कों के निर्माण एवं मुरम्मत करने के बारे में पास हुए एस्टिमेट के टेंडर अब तक नहीं लगवाए गए हैं।

उन्होंने मांग की है कि उनके विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए आए 65 करोड़ रुपये के फंड को वार्ड नंबर 53 के अंतर्गत आते भार्गव कैंप, आबादपुरा, रमेश्वर कॉलोनी, गुरु रविदास नगर, न्यू मॉडल टाउन इत्यादि में लंबित पड़े विकास कार्यों के लिए पैसा नगर निगम को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहिंदर भगत ने आश्वासन दिया है कि वे वार्ड में पड़े लंबित कामों को जल्द करवाएंगे। वार्ड नंबर 53 का क्षेत्र जालंधर वेस्ट के क्षेत्र में पड़ता है।

गौरतलब है कि विपन कुमार ने नगर निगम और सरकार को यह अल्टीमेटम दिया हुआ है कि यदि 26 जनवरी 2016 तक उनके वार्ड के इलाकों में विकास के लिए टेंडर न लगाए गए तो वे डॉक्टर अंबेडकर चौक में वार्ड निवासियों को साथ लेकर चक्का जाम करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें