फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुए बच्चा चोर गिरोह का हुआ पर्दाफाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश
विज्ञापन

पिस्तौल की नोक पर बुलवाई बच्चा बेचने की बात
पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से लगाई इंसाफ की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। पिछले दो दिनों से न्यूज चैनल सहित सोशल मीडिया पर वायरल हो रही बच्चा चोर गिरोह के पकड़े जाने की वीडियो का पर्दाफाश करते हुए सदर थाना फाजिल्का पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी जबरन ऐसी कहानी की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करते थे। वीडियो में दिखाए जाने वाले युवकों ने पुलिस के सामने पेश होकर इंसाफ की गुहार लगाई है।
थाना सदर फाजिल्का को दिए अपने बयान में पीड़ित विक्की निवासी झोंक डिपुलाना ने बताया कि 29 जुलाई को वह अपनी मंगेतर के साथ अपने गांव जा रहा था। शाम करीब 8 बजे ढाणी संत खीवापुर निवासी गुरजीत सिंह उर्फ जीतू, चरणजीत उर्फ चन्ना, प्रगट सिंह, गुरजीत सिंह, सुरजीत सिंह उर्फ दोधी और निशान सिंह ने उन्हें रोक लिया और मारपीट की।
विज्ञापन

विक्की ने बताया कि आरोपियों ने उसे अपने दोस्तों को बुलाने के लिए कहा। फोन करने पर जब उसके दोस्त मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी बंधक बना लिया। विक्की के अनुसार करीब दो घंटे तक बंधक बनाए रखने के दौरान इन्होंने पिस्तौल की नोक पर बच्चा चोरी कर दिल्ली में बेचने, बदले में प्रति बच्चा एक लाख रुपये लेने और घर से पांच लाख रुपये लाने की बात भी जबरन बुलवाई जबकि उसके घर पर एक रुपया भी नहीं है। विक्की ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उससे 1500 रुपये छीन लिए और उसकी मंगेतर से भी मारपीट कर अश्लील हरकतें की। बच्चे चोरी करने की बात का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर उसे बदनाम कर दिया। पुलिस ने विक्की की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई जसवंत सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी चरणजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जिससे पूछताछ में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। एक टीवी चैनल में पीड़िता मंगेतर ने भी इंसाफ की गुहार लगाई है। पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर यह वीडियो लगातार वायरल हो रहा है जिससे बच्चा चोरी कर दिल्ली में एक डॉक्टर को बेचने की बात कही जा रही है।
इस समाचार की फोटो एबीआर 1 भेजी जा रही है।
कृप्या ध्यान दें: फोटो नं. एबीआर 1 को डेली पोस्ट चैलन से स्क्रीन शॉट करके लिया गया है। अगर यह उचित हो तो ही इसका प्रकाशन किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें