फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान के बीच चलता रहेगा व्यापार : सांपला

Sat, 01 Oct 2016 05:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जालंधर
विज्ञापन
जालंधर में सर्किट हाउस में बैठक को संबोधित करते पंजाब बीजेपी के प्रधान विजय सांपला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय सेना की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पंजाब भाजपा की ओर से शुक्रवार को सर्किट हाउस में कोर कमेटी की इमरजेंसी बैठक बुलवाई गई।
विज्ञापन


इसका उद्देश्य था कि सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट करवाने में मदद के साथ उनके रहने, खाने-पीने, इलाज की व्यवस्था की जाएगी।

प्रेसवार्ता के दौरान पंजाब भाजपा प्रधान विजय सांपला ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहा करोड़ों का व्यापार किसी भी सूरत में खराब नहीं होगा, क्योंकि भारतीय सेना की ओर से किया गया हमला सिर्फ आतंकवाद के खिलाफ था। इसलिए दोनों देशों में व्यापार पहली की भांति चलता रहेगा।

गगनेजा हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकी संगठन दशमेश रेजिमेंट के वायरल हुए प्रेस नोट के बारे में जब सांपला से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसकी जांच सीबीआई कर रही है। वह इस पर कोई ओर टिप्पणी नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने आतंकवाद को अच्छा जवाब दिया है और इससे देशवासियों को मनोबल बढ़ा है। 
विज्ञापन


 सांपला ने कहा कि शुक्रवार को बुलाई गई बैठक का उद्देश्य यही है कि सीमांत क्षेत्रों के साथ लगते 10 किलोमीटर तक के इलाकों में रहने वाले लोगों को बिना किसी परेशानी दूसरी जगहों पर शिफ्ट करवाया जाए। इसके लिए भाजपा ने टीमों का गठन किया है, जो सीमांत क्षेत्रों से आने वाले लोगों के ठहरने, खाने-पीने के अलावा इलाज की व्यवस्था करेगी।

सांपला ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा, ताकि सीमांत क्षेत्र से आने वाला कोई भी व्यक्ति परेशान न होने पाए। सांपला ने कहा कि करीब 56 हजार लोग सीमांत क्षेत्रों के आसपास रहते हैं, लेकिन अभी तक सभी लोगों ने अपने घरों को खाली नहीं किया है। थोड़े से परिवारों ने अपने लोगों को दूसरी जगह रिश्तेदारों के पास भेज दिया है, लेकिन खुद वह वहां ही रह रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हालात का पता नहीं कब बिगड़ जाएं, इसलिए सभी लोगों को समय रहते जगह खाली करवाने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पठानकोट में दो अक्तूबर को होने वाली प्रदेश वर्किंग कमेटी की बैठक अब चंडीगढ़ में होगी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल, मदन मोहन मित्तल, विधायक मनोरंजन कालिया, एचआर ग्रेवाल, अश्वनी शर्मा, जिला प्रधान रमेश शर्मा मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें