फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: विजिलेंस ने 40,000 रुपये की रिश्वत लेता इंस्पेक्टर रंगे हाथों किया काबू

Wed, 11 Oct 2023 11:35 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तलवाड़ा। पंजाब विजिलंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी अपनी मुहिम के दौरान होशियारपुर जिले के थाना तलवाड़ा में तैनात इंस्पेक्टर केवल कृष्ण को 40,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारी को जगपाल सिंह निवासी गांव राम नंगल, तहसील मुकेरियां की शिकायत पर काबू किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि उक्त इंस्पेक्टर, उसके भाई के साथ झगड़े संबंधी थाना सदर में दर्ज क्रॉस पुलिस केस में उसकी मदद करने के बदले उससे 40,000 रुपये मांग रहा है।
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि भ्रष्टाचार की इस कार्रवाई के आगे न झुकने का ठान और शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो के दफ्तर से संपर्क करने का फैसला किया। इस संबंधी प्राथमिक पूछताछ के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दोषी पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिरी में शिकायतकर्ता से 40,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर काबू कर लिया।
विज्ञापन


इस संबंधी उक्त पुलिस कर्मचारी के खिलाफ थाना विजिलेंस रेंज जालंधर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया गया है और मुलजिम को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा। इस संबंधी आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें