फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से 6 वर्षीय बच्चे की मौत

Wed, 11 Oct 2023 11:34 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदकोट। स्थानीय फिरोजपुर रोड पर स्थित गांव गोलेवाला में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। इस मामले में शिकायत के बाद थाना सदर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में गांव गोलेवाला निवासी गुरदित्त सिंह ने बताया कि उनका 6 वर्षीय बेटा गुरप्रीत सिंह घर के बाहर सड़क के पास कच्ची जगह पर खेल रहा था और वह खुद भी घर पर ही थे। इस दौरान फिरोजपुर की तरफ से आई तेज रफ्तार सफेद रंग की स्विफ्ट कार ने उनके बेटे को टक्कर मार दी और गंभीर चोटें लगने से उसकी मौत हो गई। शिकायतकर्ता के अनुसार पढ़ा-लिखा न होने के कारण वह कार का नंबर नोट नहीं कर सके और कार का चालक मौके से कार समेत फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें