फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस ने पटवारी व एएसआई को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। विजिलेंस ब्यूरो जालंधर की टीम ने गोराया हलका के पटवारी विपन कुमार और जालंधर देहात के थाना सिटी नकोदर के एएसआई मुल्ख राज को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

ब्यूरो के एसएसपी दिलजिंद्र सिंह ढिल्लों ने बताया कि फिल्लौर के गांव डल्लेवाली निवासी चरणजीत सिंह ने शिकायत में बताया कि गत वर्ष उनकी बहन जोगिंद्र कौर की मौत हो गई थी। मौत से पहले उन्होंने रजिस्टर्ड वसीयत की थी। मौत के बाद मायके परिवार की जायदाद को भतीजों के नाम ट्रांसफर करना था। चरणजीत वसीयत लेकर पटवारी विपन कुमार से मिले तो उसने 15 हजार रुपये की मांग की। बाद में सौदा 10 हजार रुपये में तय हुआ। चरणजीत ने विजिलेंस को बताया कि उनको बाद में पता चला कि पटवारी ने डल्लेवाल की प्रॉपर्टी का इंतकाल तो दर्ज किया, लेकिन गोराया शहर की प्रॉपर्टी ट्रांसफर नहीं की। जब दोबारा संपर्क किया तो उसने 10 हजार रुपये मांगे, न देने पर इंतकाल रद्द करवाने की धमकी दी।
शिकायत मिलने पर डीएसपी विजिलेंस दलबीर सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर दलजीत कौर ने जांच शुरू की। योजनाबद्ध ढंग से की गई जांच के दौरान आरोपी पटवारी को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया। विजिलेंस ने सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी पटवारी विपन कुमार को गिरफ्तार कर लिया और रिश्वत के 10 हजार रुपये बरामद कर लिए। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

वहीं ब्यूरो की टीम ने थाना सिटी नकोदर के एएसआई मुल्ख राज को भी 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसएसपी ढिल्लों ने बताया कि सरकारी अस्पताल में कार्यरत ऊषा रानी ने शिकायत में बताया कि कुछ माह पहले बहू पुष्पा के घर जेमस व उसकी गर्भवती पत्नी रीटा आए। हालात गंभीर होने के कारण पुष्पा ने डिलीवरी की। लेकिन बच्चा मृत पैदा हुआ। इसके बाद पुष्पा ने उनको दवाइयां लिख कर दी। जेमस व रीटा उस वक्त चले गए। लेकिन बाद में इन लोगों ने शिकायत देकर थाना सिटी नकोदर में केस दर्ज करवा दिया। जांच अधिकारी एएसआई मुल्ख राज ने पुष्पा को गिरफ्तार किया और अदालत से उसकी जमानत हुई।
ऊषा ने शिकात में कहा कि एएसआई मुल्ख राज ने चालान अदालत में पेश करने और मदद करने के लिए 5 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायत पर कपूरथला के डीएसपी अश्वनी कुमार के नेतृत्व में इंस्पेक्टर पवन कुमारी ने ट्रैप लगाकर थानेदार मुल्ख राज को रिश्वत के 5 हजार रुपये सहित गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें