दिवाली की खरीदारी के चलते इन दिनों बाजार में भारी भीड़ उमड़ रही है। दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर सड़क तक सामान फैलाए जाने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे बाजार में अक्सर जाम जैसी स्थिति बन जाती है। इसी दौरान एक राहगीर और कुछ दुकानदारों के बीच कहासुनी हो गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
जालंधर के व्यस्त फगवाड़ा गेट इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में दुकानों के बाहर सामान रखने और अव्यवस्थित पार्किंग को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि बुधवार को कुछ दुकानदारों ने एक राहगीर के साथ सरेआम मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, दिवाली की खरीदारी के चलते इन दिनों बाजार में भारी भीड़ उमड़ रही है। दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर सड़क तक सामान फैलाए जाने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे बाजार में अक्सर जाम जैसी स्थिति बन जाती है। इसी दौरान एक राहगीर और कुछ दुकानदारों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि कुछ दुकानदारों ने राहगीर के साथ हाथापाई शुरू कर दी। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।
थाना डिवीजन नंबर-3 के प्रभारी इंस्पेक्टर जगदीश लाल ने बताया कि पुलिस ने वायरल वीडियो डाउनलोड कर लिया है। फुटेज के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस विवाद की असली वजह और घटना में शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी है।