फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की वर्दी में करते थे अपराध, दो नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना मेहना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की वर्दी में अवैध वसूली व तस्करी करने के दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दबिश के दौरान दोनों आरोपी फरार होने में तो सफल हो गए। पुलिस ने एक ट्रक, ट्रैक्टर ट्राली, 32 बोर पिस्टल, चार कारतूस और चार वर्दियां बरामद की हैं।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि दर्शन सिंह और बलवंत सिंह वासी गांव फतेहगढ़ कोरोटाणा पुलिस की वर्दी में अवैध वसूली करने समेत नशा तस्करी करते हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सात सितंबर की देर शाम को गांव दात्ता में दबिश कर दी। दोनों आरोपी और उनके दो अज्ञात साथी पुलिस को देखकर फरार हो गए, जबकि पुलिस टीम ने मौके से आरोपियों का एक ट्रक, एक सोनालीका ट्रैक्टर ट्राली, 32 बोर पिस्टल और चार गोलियों समेत एक सब इंस्पेक्टर, एक एएसआई और दो पुलिस के सिपाहियों की वर्दी बरामद कर ली।
जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को नामजद करने के बाद उनकी तलाश की जा रही है। वहीं पुलिस रिकार्ड के अनुसार आरोपी दर्शन सिंह के खिलाफ चूरा पोस्त की तस्करी समेत अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी करने के कई मामले पहले से दर्ज हैं। वहीं आरोपियों ने नशा तस्करी के लिए ट्रक में एक स्पेशल खुफिया केबिन भी बना रखा है और तस्करी करते समय आरोपी अपने वाहनों पर जाली नंबर प्लेट लगा लेते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें