फरीदकोट के सरकारी बरजिंदरा कॉलेज में प्रिंसिपल दफ्तर के सामने भंगड़े की रिहर्सल करके विरोध जतात
- फोटो : FARIDKOT
युवक मेले में भाग लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए फंड जारी कराने के लिए बुधवार को पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन ने सरकारी बरजिंदरा कॉलेज में अनोखा प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रिंसिपल दफ्तर के समक्ष भंगड़े की रिहर्सल की। इसके बाद प्रिंसिपल ने पीटीए कमेटी की मीटिंग बुलाकर फंड जारी करने का भरोसा देकर प्रदर्शन खत्म कराया।
पीएसयू के जिला प्रधान केशन आजाद ने कहा कि युवक मेले में होने वाले सभ्याचारक मुकाबलों के लिए कॉलेज विद्यार्थी लगातार तैयारी कर रहे हैं, लेकिन कॉलेज प्रशासन मेले में भाग लेने समेत अन्य सामान पर खर्च के लिए कोई फंड देने से इंकार कर रहा है। इसके विरोध में वह पहले भी हड़ताल कर रोष जता चुके हैं। बुधवार को प्रदर्शन से पहले कॉलेज प्रिंसिपल ने पीएसयू के साथ मीटिंग के दौरान प्रति विद्यार्थी 70 रुपये देने का भरोसा दिया। इसके बाद उन्होंने मीटिंग का बायकाट कर रोष जताते हुए दफ्तर के बाहर ही रिहर्सल कराई, जिसके बाद प्रिंसिपल ने 10 अक्टूबर को पीटीए कमेटी की मीटिंग करके फंड जारी करने का भरोसा दिया। इस मौके पर विद्यार्थी नेता साहिलदीप सिंह, सुखप्रीत कौर, मनदीप कौर, सागर सिंह, दविंदर, नवरोज, लवप्रीत, सिमरन, जसकरण, हरजोत, योगेश, भारत, प्रभजीत आदि भी हाजिर हुए।