फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब को बर्बाद करने में लगे हैं किसान नेता: रवनीत बिट्टू ने शंभू व टिकरी बॉर्डर पर डटे किसानों पर साधा निशाना

Fri, 11 Oct 2024 07:06 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने शंभू और टिकरी बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि किसान नेता पंजाब को बर्बाद करने में लगे हैं। बिट्टू ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर भी जुबानी हमला किया है।
विज्ञापन
रवनीत बिट्टू - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू शुक्रवार को जालंधर में पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर बैठक के लिए पहुंचे। बैठक में शामिल होने से पहले बिट्टू ने कांग्रेस व विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर शब्दों के वार किए। उन्होंने कहा कि हरियाणा जीत लिया है, अब पंजाब में भाजपा को लाने की तैयारी है। पंजाब में 2027 के चुनावों में हर हाल में भाजपा सरकार बनाएगी, क्योंकि पंजाब की जनता ने अकाली व आप सरकार को आजमा लिया है।

विज्ञापन


बिट्टू ने टिकरी बॉर्डर व शंभु बॉर्डर पर डटे हुए किसानों पर भी निशाना साधा। बिट्टू ने कहा कि किसान बॉर्डर पर बैठे रहे व इन्होंने एक भी वोट नहीं डाली होगी। उसके बावजूद लोगों ने दूसरी पार्टियों को ठुकराते हुए दोबारा भाजपा पर भरोसा जताया व केंद्र में सरकार बनाई। बिट्टू ने कहा कि यह जितने भी किसान नेता बने हुए हैं, वह पंजाब को बर्बाद करने में लगे हैं।

मंडियों में किसानों की पड़ी धान को लेकर बिट्टू ने कहा कि काफी दिनों से धान मंडियों में पड़ी हुई है। ऐसे में अब किसान नेता आकर उनकी मंडियों से धान को उठवाए। अब किसान मुख्यमंत्री के बारे में क्यों नहीं बोल रहे हैं। किसानों को धान की खरीद ने होने से परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। इसके लिए सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। किसान नेता और प्रदेश की आम आदमी पार्टी की सरकार किसानों का दर्द नहीं समझ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें