फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर की 15 साल की मर्दानी के मुरीद हुए डॉ. हर्षवर्धन, ट्विटर पर वीडिया किया साझा

Wed, 02 Sep 2020 09:39 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
जांलधर में लुटेरे से भिड़ी 15 साल की किशोरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने भी जालंधर की कुसुम की तारीफ की है। 15 साल की कुसुम ने दातर लगने के बाद भी लुटेरे को पकड़ लिया था। डॉ. हर्षवर्धन ने इस मामले की सीसीटीवी फुटेज को अपने फेसबुक पेज पर अपलोड कर लिखा है कि बहादुर बेटी के शक्तिशाली संघर्ष व साहस को सलाम।

विज्ञापन


अपने जज्बे व दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर धारा के विपरीत चलकर कुछ लोग अपनी कामयाबी का लोहा मनवा लेते हैं, इसकी मिसाल है जालंधर की बेटी कुसुम कुमारी, जिसकी हिम्मत के आगे मोबाइल स्नैचर को भी हार माननी पड़ी। डॉ. हर्षवर्धन के इस वीडियो को अपलोड करने के बाद हजारों लोगों ने कुसुम की प्रशंसा की है।

वहीं दूसरी तरफ पंजाब युवा भाजपा के प्रधान राना भानु प्रताप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा। इसमें उन्होंने लिखा है कि पंजाब की यह बच्ची देश के युवाओं और लड़कियों की रोल मॉडल बनकर उबरी है। उसका सम्मान किया जाना बेहद जरूरी है। साथ ही उन्होंने पंजाब में चरमरा रही कानून-व्यवस्था के बारे में भी प्रधानमंत्री को बताया है।
विज्ञापन




भानु ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि सरकार की तरफ से कुसुम का सम्मान अवश्य होगा। अगर बच्ची को किसी प्रकार के मेडिकल सहयोग और कानूनी लड़ाई लड़ने में बच्ची को सहयोग की जरूरत होगी तो जिला अदालत से सुप्रीम कोर्ट तक युवा भाजपा की लीगल टीम मदद देगी।

इस पत्र की कापी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी, राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर, मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, पंजाब के मुख्य सचिव व डीजीपी को भी भेजी है। वहीं जालंधर के डीसी घनश्याम थोरी ने भी कुसुम को पचास हजार रुपये देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें