फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कथित वजीफा घोटाले पर पहली बार मंत्री धर्मसोत खुलकर बोले- मेरे पास पाई-पाई का हिसाब

Wed, 02 Sep 2020 08:42 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ सेक्टर 39ए में बुधवार को अपने सरकारी आवास में पत्रकारों से रूबरू होते मंत्री साधु सिंह धर? - फोटो : aa
विज्ञापन

कथित वजीफा घोटाले को लेकर अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री साधु सिंह धर्मसोत पहली बार सार्वजनिक रूप से आकर खुलकर बोले। धर्मसोत ने कहा कि वजीफा घोटाला नहीं हुआ, विपक्ष गलत आंकड़े देकर गुमराह कर रहा है। मेरे पास इसे लेकर पाई-पाई का हिसाब है।

विज्ञापन


मुझे मुख्यमंत्री की ओर से कराई जा रही जांच पर पूरा भरोसा है। जांच में यदि दोषी पाया जाता हूं, तो हर सजा के लिए तैयार हूं। बता दें कि हाल ही में पंजाब में अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को वितरित की जाने वाली छात्रवृत्ति में 63.91 करोड़ रुपये के कथित घोटाले की बात सामने आई थी। इसके बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर है और विभागीय मंत्री धर्मसोत और संबंधित विभागीय अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर गिरफ्तारी की मांग कर रहा है। इसको लेकर आम आदमी पार्टी लगातार राज्यभर में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रही है।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी हमलावर विपक्ष को देखते हुए पूरे मामले की जांच मुख्य सचिव विनी महाजन को करने के निर्देश दिए हैं। इन सबके के बीच आरोपों से घिरे अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री साधु सिंह धर्मसोत बुधवार को खुलकर सामने आए। उन्होंने अपने सरकारी आवास पर मीडिया से रूबरू होते हुए विपक्ष के सभी आरोपों को खारिज करते हुए कथित वजीफा घोटाले के वजूद पर ही सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने मीडिया से कहा कि मेरे पास छात्रवृत्ति संबंधी सब कुछ ऑन रिकॉर्ड है। मुख्यमंत्री की ओर से कराई जा रही जांच पर पूरा भरोसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें