फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने मारी युवक को टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। पठानकोट-जम्मू हाईवे स्थित सुजानपुर पुल नंबर चार के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रवि कुमार (27) निवासी सुजानपुर मोहल्ला खड्डा के रूप में हुई है। आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने बताया कि रवि पैदल ही पुल नंबर चार से पांच की ओर जा रहा था। तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सुजानपुर थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें