फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न के आरोप में तीन लोग नामजद, थाना सदर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। थाना सदर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के 2 अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को नामजद किया है। शिकायतकर्ता गांव भीमपुर निवासी प्रिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2019 में पच्चोवाल निवासी लव के साथ हिंदू रीति रिवाजों से हुई थी। उस समय माता-पिता ने हैसियत के मुताबिक सामान दिया था। महिला ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद ही उसका पति कार की मांग करने लगा। पहले दिया दहेज भी खुर्दबुर्द कर लिया। पुलिस ने जांच के बाद लव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में चक धारीवाल की रहने वाली शिकायतकर्ता सुखचरण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2018 में हुई थी। शादी के वक्त उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था। उसका पति करीब 1 वर्ष बाद ही 5 लाख रुपये और कार की मांग करने लगा। महिला ने आरोप लगाया कि पति ने उसके साथ मारपीट की और उसे मायके भेज दिया। सदर थाने में महिला की शिकायत पर सतनाम सिंह और प्रताप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें