फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान मालिक से दुखी युवक ने फंदा लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। मकान मालिक से दुखी होकर 26 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना सिटी पुलिस ने मंगलवार को मृतक की पत्नी के बयान पर आरोपी मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मृतक की पत्नी निशा वासी शांति नगर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह अपने पति सुरेश कुमार के साथ मनमोहन सिंह के मकान में कमरा किराये पर लेकर रह रही हैं। उसी कमरे में रसोई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दिन पहले अंगीठी जलाकर रोटी बनाने पर मनमोहन की उसके पति सुरेश के साथ कहासुनी हुई थी। इसके बाद मनमोहन उसके पति को ज्यादा ही तंग करने लगा। इससे दुखी होकर पति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। एएसआई कुलदीप सिंह के मुताबिक आरोपी मनमोहन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें