फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में आज बेरोजगार अध्यापक घेरेंगे सीएम आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। महानगर के बेरोजगार अध्यापकों ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कोठी के बाहर प्रदर्शन का एलान किया है। जालंधर की बीएड अध्यापक, बेरोजगार आर्ट एंड क्राफ्ट अध्यापक यूनियन व बेरोजगार साझा अध्यापक मोर्चा ने 31 दिसंबर को मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह के मोती महल के पास पक्का मोर्चा लगाने का एलान किया है। बेरोजगार आर्ट एंड क्राफ्ट यूनियन के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह ने कहा कि बेरोजगार अध्यापक लंबे समय से भर्ती की मांग कर रहे हैं लेकिन प्रदेश सरकार उनकी मांग की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। उनकी कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा से बैठक हुई थी जो बेनतीजा निकली। उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो आने वाले दिनों में बेरोजगार साझा अध्यापक मोर्चा संघर्ष तेज कर देगा। इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें