संवाद न्यूज एजेंसी
फगवाड़ा। थाना सतनामपुरा पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई में नाहरा के जठेरे के पास दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उन्हें हेरोइन का नशा करते हुए पकड़ा गया।
पुलिस ने उनके कब्जे से फॉयल पेपर, लाइटर और 10 रुपये का रोल किया हुआ करंसी नोट बरामद किया। एएसआई जसविंदर सिंह पुलिस दल के साथ गश्त पर थे तभी उन्होंने संदिग्ध युवकों को देखा। पुलिस को देखकर वे अपने हाथों में पकड़ा सामान छिपाने लगे। पूछताछ में उनकी पहचान हनी कुमार और संदीप कुमार उर्फ दीप उर्फ दीपा के रूप में हुई। ये दोनों न्यू आबादी नारंगशाहपुर, थाना सतनामपुरा, फगवाड़ा के निवासी हैं। उन्होंने कथित तौर पर हेरोइन का नशा करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।