देहात पुलिस ने कार में नशीली दवाओं की सप्लाई करने जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में नशीले कैप्सूल और गोलियां बरामद की गई हैं। आरोपी आदमपुर के रहने वाले हैं।
जानकारी के अनुसार एसआई गोविंदर सिंह और एसआई कुलविंदर सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ नवांशहर अड्डा फिल्लौर में स्पेशल नाकाबंदी की हुई थी। चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट कार को शक के आधार पर रोका गया। तलाशी लेने पर उससे 19,500 नशीले कैप्सूल और 110 नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने कार सवार आदमपुर थाने के अधीन आते गांव डरौली कलां निवासी हरविंदर सिंह उर्फ सोनू और डमुंडा निवासी रमेश सिंह को हिरासत में लेकर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। दोनों आरोपियों का अदालत से रिमांड लिया जा रहा है।