नगर निगम की आर्थिक तंगी के कारण दो साल बाद सड़क के निर्माण कार्य का उद्घाटन बुधवार को मेयर सुनील ज्योति ने किया।
यह सड़क मिट्ठापुर से सुदामा विहार तक बनाई जाएगी। इसको 32.81 लाख रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है। सड़क का टेंडर 18 अक्तूबर 2011 को पास किया गया था।
इसके उस समय टेंडर की राशि 26. 25 लाख रुपये थीं। टेंडर के अनुसार सड़क का निर्माण कार्य महज साढे़ तीन महीने के भीतर होना था, लेकिन विभाग की आर्थिक तंगी के कारण यह कार्य शुरू ही नहीं हो पाया। मेयर ने दावा किया कि लोगों को हर सुविधा दी जाएगी।
इस मौके पर विधायक परगट सिंह के अभिभावक, सुभाष सूद, बलराज ठाकुर, परमिंदर कुमार पन्नू और वरिंदर बंटी मौजूद थे।