फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-ट्रक की टक्कर में कार सवार दो लोगों की मौत

विज्ञापन
कार और ट्रक के एक्सीडेंट में चकनाचूर हुई कार। - फोटो : HOSHIARPUR
विज्ञापन
मुख्य मार्ग होशियारपुर-चंड़ीगढ़ पर गांव बाहोवाल के पास शुक्रवार दोपहर एक मारुति कार और ट्रक की टक्कर से कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई। हरदीप सिंह उर्फ दीपा (55) निवासी महिमदोवाल अपने साथी गुरजिंदर सिंह उर्फ काका (45) निवासी फतेहपुर कोठी के साथ होशियारपुर से कार पर अपने गांव आ रहे थे। जब वह लोग गांव बोहोवाल के पास पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और ट्रक सड़क पर ही पलट गया। ट्रक का चालक जसवीर सिंह निवासी महितपुर (बलाचौर) प्लास्टिक के रोलर लेकर रूपनगर से जम्मू जा रहा था। इस टक्कर में कार सवार हरदीप सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ट्रक के चालक जसवीर व दूसरे कार सवार घायल व्यक्ति गुरजिंदर सिंह को उपचार के लिए सिविल अस्पताल माहिलपुर लाया गया। वहां से गुरजिंदर सिंह की गंभीर हालत को देखते उसे सिविल अस्पताल होशियारपुर रेफर कर दिया यहां बाद में उपचार दौरान उसकी भी मौत हो गई। थाना पुलिस चब्बेवाल ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें