फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में ब्लैक फंगस से दो मरीजों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। जिले में कोरोना महामारी के बाद अब ब्लैक फंगस का खतरा बढ़ने लगा है। शुक्रवार को जिले में ब्लैक फंगस से दो महिला मरीजों की मौत हो गई, जबकि अब तक 26 मरीज मिले हैं। सेहत विभाग को मिली रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को ब्लैक फंगस से 62 व 50 साल की महिलाओं की मौत हुई है। ब्लैक फंगस के साथ इन महिलाओं को दूसरी बीमारियां भी बताई जा रही हैं। यह दोनों एक निजी अस्पताल में भर्ती थी। रिपोर्ट मिलने के बाद सेहत विभाग ने इनके इलाज की हिस्ट्री मंगवाई है, ताकि उनके कोरोना व ब्लैक फंगस से जुड़ी समस्या को स्टडी किया जा सके। सेहत विभाग के मुताबिक मौतों का आंकड़ा 4 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

विभाग रोजाना अस्पतालों से रिपोर्ट ले रहा है, ताकि हालात के हिसाब से सरकार को अवगत करवाकर जरूरी कदम उठाए जा सकें। वहीं ब्लैक फंगस की बीमारी बढ़ने के बाद इसके लिए लगने वाला इंजेक्शन को लेकर परेशानी खड़ी हो गई है। मरीजों के परिजन सोशल मीडिया पर इंजेक्शन दिलाने के लिए मदद मांग रहे हैं। हालांकि अफसरों का दावा है कि जिस अस्पताल में मरीज भर्ती हैं, वहीं से इसकी रिक्वायरमेंट आ जाएगी और इंजेक्शन उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें