फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर अकेली देख 25 वर्षीय युवती से दो लोगों ने किया बलात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना कुलगढ़ी के तहत एक गांव में घर पर अकेली युवती को देख दो व्यक्तियों ने दुष्कर्म किया। यही नहीं आरोपियों ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। उधर, थाना कुलगढ़ी पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने कहा कि रात के समय वह घर में अकेली सो रही थी। इस दौरान दो व्यक्ति निशान सिंह और जगदीप सिंह उसके घर में घुस गए और उसे घर पर अकेली देख दोनों ने उसे काबू कर लिया। दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने और किसी को बताने पर जाने से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पति के आने पर आपबीती सुनाई। पीड़िता ने परिवार के साथ पुलिस में शिकायत दी। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी निशान सिंह और जगदीप सिंह पर केस दर्ज किया है। मामले की तफ्तीश कर रही सब-इंस्पेक्टर जसबीर कौर के मुताबिक पीड़िता के बयान पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता का सिविल अस्पताल फिरोजपुर में मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें