फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छीनाझपटी करने वाले गिरोह के दो बदमाश काबू, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोकल प्वाइंट पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर चोरी व छीनाझपटी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह का एक सदस्य अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपियों से पुलिस ने चोरी के दो मोबाइल व लोगों से छीने पांच मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। जांच कर रहे एएसआई सुखदेव सिंह के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि गांव फतेहगढ़ कोरोटाणा निवासी कुछ युवकों ने मिलकर एक गिरोह बना रखा है, जोकि बाइक चोरी करने समेत लोगों से छीनाझपटी करता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शुक्रवार की शाम को फोकल प्वाइंट के पास टी प्वाइंट पर नाकाबंदी कर रखी थी तो इस दौरान पुलिस ने वहां से दो बाइक्स पर गुजर रहे दो लोगों को शक के आधार पर रोक लिया। पूछताछ करने पर दोनों लोगों ने पुलिस को पहचान गुरदीप सिंह दीपू और रेशम सिंह वासी गांव फतेहगढ़ कोरोटाणा बताई। सख्ती से पूछने पर आरोपियों ने कबूल किया कि उनके पास दोनों बाइक्स चोरी के हैं। जिनमें से एक बाइक उन्होंने लुधियाना और दूसरा बाइक मोगा से चोरी किया था। जबकि पुलिस ने आरोपियों से पांच मोबाइल भी बरामद किए है, जो उन्होंने मोगा के बाजारों में महिलाओं से छीने थे। पुलिस अधिकारी के अनुसार आरोपियों ने बताया है कि वह नशा करने के आदि है और नशे की पूर्ति के लिए वह उक्त वारदातों को अंजाम देते थे। उक्त वारदातों में उन दोनों के साथ गांव फतेहगढ़ कोरोटाणा निवासी जगदेव सिंह भी शामिल होता था। जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं पुलिस रिकार्ड के अनुसार आरोपी रेशम सिंह के खिलाफ छीनाझपटी व चोरी के आरोप में थाना सिटी साउथ में पहले से तीन केस दर्ज है और आरोपी गुरदीप सिंह दीपू के खिलाफ झगड़ा करने का केस दर्ज है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों का गिरोह पिछले कई साल से लूटपाट की वारदातों को अंजाम देता आ रहा है, जिसका खुलासा पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें