फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: तेल टैंकर की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो छात्राओं की मौत

Sat, 27 Sep 2025 06:26 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर

सार

मुक्तसर के बठिंडा-मलोट रोड पर दो मेडिकल छात्राओं की स्कूटी को तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने टैंकर चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा-मलोट रोड पर हादसा, पुलिस ने चालक को लिया हिरासत में
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुक्तसर। शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे मुक्तसर के बठिंडा-मलोट बाईपास पर एक तेल टैंकर की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो छात्राओं की मौत हो गई।
मृतक छात्राएं मुक्तसर के एक मेडिकल कॉलेज में पढ़ती थीं। ट्रक के टायर उनके सिर के ऊपर से गुजर गए, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। इस बीच, घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया है, जबकि मृतक छात्राओं के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज से निकलने के बाद दोनों छात्राएं राजवीर कौर (30) निवासी गांव रहूड़ियांवाली और रेणू (22) निवासी गांव थांदेवाला स्कूटी के जरिये बठिंडा-मलोट रोड से गुजर रही थीं। इसी दौरान वहां से एक तेल टैंकर आ रहा था। टैंकर तेज रफ्तार में था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सड़क की बदहाल हालत के चलते स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और दोनों लड़कियां तेल टैंकर की चपेट में आ गईं और ट्रक के टायर उनके सिर के ऊपर से गुजर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। राजवीर कौर विवाहित हैं और उनके दो बच्चे हैं। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस वहां पहुंची और टैंकर को कब्जे में लेने के बाद चालक को भी हिरासत में ले लिया। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें