फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में कार की टक्कर से साइकिल सवार दो दोस्त घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। पठानकोट चौक हाईवे के साथ लगते सराभा नगर के पास शुक्रवार को कार की टक्कर से साइकिल सवार दो दोस्त घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घायलों की पहचान बंगाली राम व महिंद्र लाल निवासी सराभा नगर के तौर पर हुई है। मौके पर पहुंचे थाना डिवीजन नंबर 8 के एएसआई गुरमेल सिंह ने धर्मशाला के गांव गारी निवासी कार चालक राजन को हिरासत में लिया है। एएसआई के मुताबिक राजन अपने बीमार जीजा ओंकार सिंह को इलाज के लिए लुधियाना के एक अस्पताल ले जा रहा था। सराभा नगर के पास उसकी आंख लग गई। इससे कार साइकिल पर जा रहे दोस्तों से जा टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें