फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पांच अकालियों पर दर्ज किया मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (फिरोजपुर)। पुलिस ने दो फरवरी को अकाली और कांग्रेसियों के बीच हुए टकराव के मामले पांच और अकाली नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है, इनमें दो अकाली प्रत्याशी हैं और दो की पत्नियां चुनाव लड़ रही हैं। अभी तक आठ अकाली नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है। टकराव छह लोग जख्मी हुए थे, तीन को गोली लगी थी। जिन्हें गोली लगी थी ,उनमें दो अकाली व एक कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल है।
विज्ञापन

फाजिल्का के एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि घटना के वीडियो और सीसीटीवी फुटेज देखकर आरोपी बनाए गए अकालियोें की पहचान की गई है। पुलिस ने पुलिस ने आरोपी दीपक वर्मा निवासी दशमेश नगर, हरभगत सिंह उर्फ लाडी धवन निवासी गांधी नगर, मोहन सिंह बेदी निवासी दशमेश नगर, बलजीत सिंह कपूर निवासी दशमेश नगर व बलजिंदर सिंह निवासी बस्ती बाबा स्वरूप दास पर मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी जलालाबाद के रहने वाले हैं।
दीपक वर्मा वार्ड नंबर 14 से और हरभगत सिंह वार्ड नंबर चार से चुनाव लड़ रहे हैं। मोहन सिंह बेदी की पत्नी सुरजीत कौर बेदी वार्ड नंबर 13 और बलजीत सिंह कपूर की पत्नी पूजा रानी वार्ड नंबर 15 से चुनाव लड़ रही है। अकाली नेता सतिंदर सिंह मंटा के बयान पर पुलिस ने जिन साठ अज्ञात कांग्रेसियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था, उनमें से अभी तक पुलिस ने किसी की पहचान नहीं की है।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया घटना में गोली लगने से कांग्रेसी रणजीत सिंह निवासी रोड़ां वाली थाना अरनीवाला घायल हुआ था। इसके अलावा धीरज नरूला निवासी चक्क सुक्कड़, पवन कुमार निवासी साध सिंह वाला जिला फरीदकोट, गुरप्रीत सिंह निवासी लखोके जिला फिरोजपुर चोटें लगने से जख्मी हुए थे। वहीं अकाली दल के गुरसेवक सिंह निवासी चक्क जानीसर और सोनू निवासी झुग्गे लाल सिंह गोली गलने से घायल हुए हैं। एसएसपी के मुताबिक अकाली दल की ओर से दर्ज कराए गए मामले में आरोपी अज्ञात कांग्रेसियों की पहचान कराई जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें