फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: आदमपुर एयरपोर्ट पर दो महिला यात्री नकली टिकट के साथ पकड़ी, नांदेड जाने के लिए आई थीं दोनों

Sat, 03 Jan 2026 01:53 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

पूछताछ के दौरान महिला यात्रियों ने बताया कि उन्होंने ये टिकट एक निजी एजेंट से खरीदी थीं और उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि टिकट नकली हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जिम्मेदारी पंजाब पुलिस को सौंपी गई है।
विज्ञापन
आदमपुर एयरपोर्ट - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के आदमपुर हवाई अड्डे पर शुक्रवार को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। एएआई और स्टार एयरलाइंस के कर्मचारियों ने दो महिला यात्रियों को नकली एयर टिकट के साथ पकड़ लिया। दोनों महिलाएं आदमपुर से नांदेड जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंची थीं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जैसे ही महिलाएं चेक-इन काउंटर पर टिकट सत्यापन के लिए पहुंचीं, एयरलाइन कर्मचारियों को टिकटों पर संदेह हुआ। जांच करने पर सामने आया कि दोनों टिकट फर्जी थीं। इसके तुरंत बाद एएआई और पुलिस को सूचना दी गई। पूछताछ के दौरान महिला यात्रियों ने बताया कि उन्होंने ये टिकट एक निजी एजेंट से खरीदी थीं और उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि टिकट नकली हैं। 

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जिम्मेदारी पंजाब पुलिस को सौंपी गई है। सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि फर्जी टिकटों के रैकेट पर नकेल कसने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें