फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर हादसा: जालंधर में तीन युवकों की मौत, इनोवा की टक्कर से अनियंत्रित हुआ ऑटो ट्रक से टकराया

Thu, 01 Jan 2026 12:37 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

मृतक 19-20 वर्ष की आयु के बताए जा रहे हैं और छात्र थे। घायलों में भी चार छात्र हैं, जिनमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी पीड़ित कुरुक्ष्रेत्र के हैं, जो जालंधर में कॉलेज की पढ़ाई कर रहे थे।
विज्ञापन
जालंधर में हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में नए साल से पहले देर रात एक सड़क हादसे में तीन घरों के चिराग बुझ गए। थाना मकसूदां के अंतर्गत गांव रायपुर अड्डा के समीप तेज रफ्तार इनोवा कार ने एक ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ा।
विज्ञापन


हादसा इतना भीषण था कि दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ऑटो चालक समेत पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में ऑटो चालक की भी माैत हो गई है। मृतक युवक 19-20 वर्ष की आयु के बताए जा रहे हैं और छात्र थे। घायलों में भी चार छात्र शामिल है, जिनमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी पीड़ित कुरुक्षेत्र के हैं, जो जालंधर में कॉलेज की पढ़ाई कर रहे थे। सूचना मिलते ही थाना मकसूदां की पुलिस और सड़क सुरक्षा फोर्स मौके पर पहुंची। एएसआई सतनाम सिंह और एसएचओ पुलिस पार्टी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है।  

घायलों को जालंधर के कैपिटोल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों की पहचान प्रिंस पुत्र रामकरण और करण पुत्र अमन कुमार निवासी शाहबाद, कुरुक्षेत्र के ताैर पर हुई है। हादसे में चित्रम पुत्र जतिंदर, खुशप्रीत पुत्र जसविंदर सिंह, करमवीर पुत्र जसविंदर सिंह, विक्की पुत्र गुरमेला (सभी निवासी शाहबाद, कुरुक्षेत्र) और जालंधर के ऋषि नगर निवासी सुनील कुमार को चोटें लगी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें