दो दिन से लापता 28 साल के युवक की लाश बुधवार सुबह को दमोरिया पुल से सटे काजी मंडी के इलाके से मिली है।
मृतक की पहचान राजकुमार निवासी संतोषी नगर के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि राजकुमार दो दिन पहले घर से दस हजार लेकर गया था, लेकिन वापस नहीं आया। राजकुमार के लापता होनी की सूचना पुलिस को दी गई थी।
बुधवार सुबह लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची सूर्या एंकलेव पुलिस ने जांच शुरू कर दी। मृतक के घरवालों को सूचित किया गया।
घटना स्थान पर पहुंचे मृतक युवक के भाई मुकेश ने कहा कि उसका भाई दो दिन पहले घर से कहीं चला गया था। उसे बहुत ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिला था। आशंका जताई जा रही है कि राजकुमार की मौत जहरीला पदार्थ निगलने से हुई है।