जलालाबाद (फिरोजपुर)। थाना वैरोके पुलिस ने हेरोइन व तीस हजार रुपये की ड्रग्स मनी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों से 100 ग्राम हेरोइन, 30 हजार रुपये की ड्रग्स मनी और दो मोबाइल और बाइक बरामद हुई है। एएसआई भगत सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि अजय कुमार उर्फ अज्जू और सीमा रानी उर्फ अंजू निवासी काठगढ़ हेरोइन बेचते हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को काबू कर लिया।