संवाद न्यूज एजेंसी
होशियारपुर। बाल विकास परियोजना अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने बाल विवाह के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। एक मामले में तीन लोगों को नामजद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। दूसरे मामले में किसी को नामजद नहीं किया गया।
अधिकारी राजकुमारी ने हाजीपुर पुलिस को बताया कि गांव सरियाणा में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का विवाह हुआ था। शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया पर इसमें कोई नामजद नहीं है। एक अन्य मामले में अधिकारी ने मुकेरियां पुलिस को चाइल्ड हेल्पलाइन से मिली शिकायत बताई जिसके अनुसार उस्मान शहीद निवासी नाबालिग का विवाह हरपाल सिंह से हुआ था। पुलिस ने हरपाल सिंह, लखविंदर कौर और कुलविंदर कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया। हरपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों मामलों की जांच जारी है।