फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: अबोहर में नशे की ओवरडोज से दो सगे भाइयों की मौत

Thu, 16 Nov 2023 06:36 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक मेकेनिकल इंजीनियर और दूसरे की थी कंप्यूटर की दुकान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अबोहर। गांव तेलूपुरा की झाड़ियों में दो सगे भाइयों के शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों के पिता ने खुलासा किया कि दोनों बेटों की नशे की ओवरडोज से मौत हुई है। इनमें से एक मेकेनिकल इंजीनियर और दूसरा कंप्यूटर की दुकान चलाता था।
जानकारी के अनुसार वीरवार को सुबह सेम नाले के पास दो युवकों के शव पड़े हुए देखे गए। इसकी सूचना मिलते ही थाना खुईयां सरवर के प्रभारी परमजीत सिंह मौके पर पहुंचे और संस्था नर सेवा नारायण सेवा समिति के माध्यम से दोनों शवों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। दोनों की पहचान गांव तेलूपुरा निवासी मेकेनिकल इंजीनियर राहुल (25) व सुशील कुमार (26) के रूप में हुई है। दोनों के मुंह से खून निकल रहा था। सुशील की कंप्यूटर की दुकान है और राहुल दिल्ली में रहता था और पिछले कुछ दिनों से घर आया हुआ था।
विज्ञापन

बाद दोपहर मृतकों के पिता ओमप्रकाश ने बताया कि दोनों बेटे बुधवार को सिविल अस्पताल से नशा छोड़ने वाली दवा लेने गए थे, लेकिन शाम को घर नहीं लौटे। इसके बाद पड़ोसियों ने बताया कि दोनों सेम नाले के निकट पड़े हैं। दोनों बेटे पिछले करीब 10 साल से नशा कर रहे थे। इसीलिए वह नशा छोड़ने के लिए सिविल अस्पताल से दवा लेने जाया करते थे। उन्हें नहीं पता कि दोनों ने चिट्टे का टीका लगाया है या ब्रूफेन की गोली का टीका लगाया है। दोनों की मौत नशे की ओवरडोज से ही हुई है।
विज्ञापन


विधायक ने नशे के खिलाफ सभी पार्टियों से एकजुट होने का किया आह्वान
विधायक संदीप जाखड़ ने कहा कि मेरे गांव से करीब 4 किलोमीटर दूरी पर दो सगे भाइयों के शव मिलने की सूचना मिली थी। इनकी मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। ये बहुत ही दुखदायी है। उन्होंने मुख्यमंत्री सहित सभी राजनीतिक नेताओं से ट्वीट के माध्यम से नशे के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब को नशे से बचाना है तो सभी को एकजुट होकर बैठक करनी चाहिए और राजनीति से ऊपर उठकर कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें