फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: एक किलो हेरोइन, दो देसी पिस्तौल, मैगजीन और 2 कारतूस के साथ दो काबू

Fri, 25 Sep 2026 10:41 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। थाना बधनी कलां पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 किलो हेरोइन और हथियार बरामद किए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक (जांच) अजय राज ने बताया कि यह कार्रवाई पंजाब सरकार की मुहिम का हिस्सा है। बधनी कलां पुलिस दल ने जांच के दौरान डिप्टी सिंह और आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश को पकड़ा। आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश तरनतारन जिले का निवासी है। तलाशी में उनसे 1 किलो हेरोइन, दो देसी पिस्तौल, दो कारतूस धारक और दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने बीएनएस, एनडीपीएस अधिनियम और आयुध अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। आरोपियों के पिछले आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। हेरोइन और अवैध हथियारों की आपूर्ति से जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ जारी है।
विज्ञापन



फोटो... मोगा पुलिस के हिरासत में हेरोइन और पिस्टल के साथ पकड़े गए आरोपियों की फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें